साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साई पल्लवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें प्रेमम, मिडल क्लास अब्बाई, और लव स्टोरी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों बहुत पसंद करते हैं। साई पल्लवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। वहीं एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बहन की शादी में जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Sai Pallavi
साई पल्लवी और उनकी बहन पूजा कन्नन को अपने चचेरे भाई की शादी में डांस करते हुए देखा गया। दोनों ने अपने समुदाय का सम्मान करते हुए बडागा में डांस किया। शादी से एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस साई पल्लवी ने नीले रंग की सिल्क साड़ी कैरी की थी। जिसमें गोल्डन चेक हैं। उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए टेम्पल ज्वेलरी पहनी है। उनकी बहन पूजा कन्नन ने पीले और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आई।
बहनों संग की बहुत मस्ती
साई पल्लवी को अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है और वह अपने चचेरे बहनों के ज़्यादा करीब हैं। शादी में, उन्हें मेहमानों का स्वागत करते और दूल्हा-दुल्हन की मदद करते देखा गया। साई पल्लवी की अपने चचेरे बहनों के साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें सभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी साई
साई पल्लवी को आखिरी बार नागा चैतन्य की फिल्म तंडेल में देखा गया था , जिसका निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। उनकी फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। एक्ट्रेस जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की रामायण में सीता का रोल भी करने वाली हैं। जिसमें यश और रणबीर कपूर भी हैं।
