हरि हर वीरा मल्लू: टॉलीवुड के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पवन कल्याण की ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्म में से एक है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1– स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट' इस साल सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। अब जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1- स्वॉर्ड बनाम स्पिरिट को कृष जगरलामुडी निर्देशित कर रहे हैं। होली के मौके पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट फैंस को दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अब 28 मार्च की बजाय 9 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा-"लड़ाई तय है और न्याय और धर्म की लड़ाई अजेय होगी। HariHaraVeeraMallu खतरनाक गति से लड़ाई में भाग लेता है और इस बार कुछ भी शिकार नहीं बदलेगा।वीरता की एक गाथा 9 मई, 2025 को स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।
2019 में भी रोल हुआ था ऑफर
रिपोर्ट के अनुसार 2019 में फिल्ममेकर एएम रत्नम ने कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित एक फिल्म के लिए पवन कल्याण से संपर्क किया । उस समय पवन कल्याण राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। 2020 की शुरुआत में एक लुक टेस्ट के बाद एक्टर ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं जो औरंगजेब की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
