S Janaki के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, थलापति विजय-कमल हासन ने भी दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2026, 10:12 AM IST

S Janaki Death: सिंगर एस. जानकी (S. Janaki) के निधन से हर कोई दुखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को सराहा।

S Janaki Death: साउथ सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी (S. Janaki) के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। एस. जानकी का 88 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनके निधन के बाद कर्नाटक सरकार ने उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देने का फैसला किया है। अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एस. जानकी के जाने पर देशभर से लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), मुख्यमंत्री थलापति विजय और कमल हासन ने भी उनके निधन पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

S Janaki Death

एस जानकी का हुआ निधन (Image Source: IMDb/ X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

सिंगर एस. जानकी अब हमारे बीच नहीं हैं। एस. जानकी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया गम में डूबी हुई है। एस. जानकी के दुनिया से जाने के बाद लोग उन्हें याद करते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा कि 'प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'उनके गानों ने हर भावना को बेहद खूबसूरती और अपनी अलग शैली के साथ आवाज दी। आने वाले सालों में भी उनकी मधुर आवाज और गाने लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, उनके अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के साथ हैं। ओम शांति।'

End of Feed