Ram Charan in RajKumar Hirani's Next: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की फिल्म डंकी हिट साबित हुई हैं। अभ खबर सामने आ रही हैं कि अपनी अगली फिल्म के लिए डायरेक्ट पैन इंडिया सुपरस्टार राम चरण को कास्ट करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर हवा की तरह वायरल हो रही है। मेगा पावर स्टार राम चरण फिलहाल निर्देशक शंकर के साथ एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म गेम चेंजर में काम कर रहे हैं। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चा की मानें तो राम चरण मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं।
इस मामले पर हाल ही में राजकुमार हिरानी ने सफाई दी है। उन्होंने एक ऑनलाइन इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिलहाल राम चरण के साथ किसी भी फिल्म की प्लानिंग नहीं बनाई है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैंय़
रामचरण संग काम करना चाहते हैं राजकुमार हिरानी
हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राम चरण को जानते हैं और अगर मौका मिला तो वह मेगा पावर स्टार के साथ फिल्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राम चरण ने आरआरआर में शानदार काम किया है। बता दें कि राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को लोगों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, कई लोगों का यह मानना है कि डंकी बिल्कुल भी डायरेक्टर के लेवल की फिल्म नहीं लग रही है।
