बॉलीवुड

Animal: साल 2001 की इस फिल्म से कॉपी हुआ है बॉबी देओल-रणबीर कपूर का फाइट सीन, फैंस ने पकड़ी चोरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2024, 10:29 AM IST

Ranbir Kapoor and Bobby Deol Fight Scene: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल का फाइट सीन फिल्म एनिमल में काफी पसंद किया गया है। हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि साल 2001 की फिल्म आशिक से यह फाइट सीन कॉफी किया गया है।

Image

Ranbir Kapoor and Bobby Deol

Ranbir Kapoor and Bobby Deol Fight Scene: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) का फाइट सीन फिल्म एनिमल (Animal) में काफी पसंद किया गया है। हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि साल 2001 की फिल्म आशिक से यह फाइट सीन कॉफी किया गया है। बॉबी देओल को फिल्म एनिमल में काफी सराहा गया है। इस फिल्म के जरिए बॉबी का बॉलीवुड में कमबैक भी हो गया है। कई लोगों का मानना है कि फिल्म में बिना किसी डायलॉग के ही बॉबी ने सभी का दिल जीत लिया है।

हालांकि अब संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल के एक सीन को कॉफी बताया जा रहा है। ये फिल्म का वही सीन है जहां एक प्राइट प्लेन के सामने बॉबी और रणबीर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर ये दावा किया है।

क्या आशिक फिल्म से कॉफी है एनिमल का सीन?

बॉबी देओल की शुरुआती फिल्मों में से एक आशिक के इस सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'मैंने शायद गलत एनिमल मूवी डाउनलोड कर ली है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं था कि संदीप जी ने ये सीन भी चोरी किया है।' एनिमल का ये सीन अब काफी वायरल है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article