पवन कल्याण इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस उनके बारे में अधिक से अधिक जानने चाह रहे है। साउथ सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है। पवन की अपनी दूसरी पत्नी रेणु देसाई को तलाक देकर रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से शादी कर ली थी। इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा हैरान हो रहे हैं।
पवन कल्याण
भड़की एक्ट्रेस
रेणुका देसाई को अपने पति पवन से अलग हुए 12 साल हो गए है। हाल ही में एक यूजर ने रेणुका देसाई को पवन कल्याण से तलाक लेने के लिए 'बदकिस्मत' कहा था, जो आंध्र प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे। उन्होंने यूजर को जवाब दिया, "मैं कैसे बदकिस्मत हूं कृपया मुझे बताएं। जानने का बेसब्री से इंतजार है।" रेणु देसाई इस कमेंट को देखकर भड़क गई थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- सालों से बदकिस्मत कहलाने से थक गई हैं, जब उनके पति ने उन्हें छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली थी।
मानसिकता बदलें
एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा- "यह 2024 है और हमें वास्तव में एक समाज के रूप में विकसित होने की आवश्यकता है और तलाक या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ भाग्य को जोड़ना बंद करना चाहिए जिसका साथी नही है। हमें उस व्यक्ति को उसके व्यक्तित्व और प्रतिभा और कड़ी मेहनत के लिए एक व्यक्ति के रूप में देखना शुरू करना चाहिए, आइए एक समय में एक विचार करके अपनी मानसिकता बदलें।" रेणुका देसाई ने कहा एक महिला की खुशी एक पुरुष पर निर्भर नहीं करती है। वह कहती हैं कि वह अब जो कुछ भी है उससे खुश हैं और शादी नहीं चल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई बदकिस्मत है।
इन फिल्मों में साथ आए थे नजर
रेणुका देसाई और पवन कल्याण 2012 में अलग होने से पहले तीन साल तक शादीशुदा थे। उन्होंने बद्री (2000) और जॉनी (2003) में साथ काम किया था। उनके दो बच्चे हैं, अकीरा और आध्या।
