Ravi Teja की Eagle की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन! जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2024, 05:57 PM IST

Eagle Released Date Postponed: रवि तेजा की फिल्म ईगल के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इस महीने 13 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

Eagle Released Date Postponed: सिनेमा लवर्स के लिए मकर संक्रांति का दिन बेहद खास होने वाला है। संक्रांति के मौके पर साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में धनुष की कैप्टन मिलर, महेश बाबू की गुंटूर करम और वेंकटेश दग्गुबाती की सन्देश समेत कई फिल्मों के नाम शामिल है। साउथ सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म ईगल (Eagle) भी 13 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। मेकर्स ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है।

मेकर्स इस फिल्म को गणतंत्र दिवस पर रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संक्रांति के मौके पर बाकी फिल्मों के रिलीज से थिएटर्स में कम स्क्रीन्स मिलेगी। इस मूव से मेकर्स को बड़ा फायदा होगा। साउथ की 3 से 4 फिल्में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। अभी तक मेकर्स ने अपने इस फैसले की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

End of Feed