Eagle Released Date Postponed: सिनेमा लवर्स के लिए मकर संक्रांति का दिन बेहद खास होने वाला है। संक्रांति के मौके पर साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में धनुष की कैप्टन मिलर, महेश बाबू की गुंटूर करम और वेंकटेश दग्गुबाती की सन्देश समेत कई फिल्मों के नाम शामिल है। साउथ सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म ईगल (Eagle) भी 13 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। मेकर्स ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है।
मेकर्स इस फिल्म को गणतंत्र दिवस पर रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संक्रांति के मौके पर बाकी फिल्मों के रिलीज से थिएटर्स में कम स्क्रीन्स मिलेगी। इस मूव से मेकर्स को बड़ा फायदा होगा। साउथ की 3 से 4 फिल्में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। अभी तक मेकर्स ने अपने इस फैसले की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
मेकर्स ने पोस्टपोन की ईगल की डेट
रवि तेजा और कार्तिक घट्टमनेनी ने इससे पहले फिल्म धमाका में साथ काम किया था। धमाका साल 2022 में रिलीज हुई थी। ईगल में रवि तेजा के साथ अनुपमा परमेश्वरन, अजय घोष, नवदीप, मधुबाला समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ईगल के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज हुआ था।
