साउथ मूवीज

19 साल की Rashmika Mandanna का पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, Srivalli का अंदाज देख फिदा हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का पुराना ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस वीडियो में पर रश्मिका मंदाना केवल 19 साल की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस भी कर रही हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का पहला ऑडिशन वीडियो।

Image

Rashmika Mandanna

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा (Pushpa) में श्रीवल्ली (Srivalli) का रोल निभाकर दुनियाभर में फेमस हुईं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बता दें एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 में नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर नवंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का पुराना ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस वीडियो में पर रश्मिका मंदाना केवल 19 साल की है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का पहला ऑडिशन वीडियो।

इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस दो अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस बोल रही हैं कि मैं रश्मिका हूं। उम्र 19 साल है। लंबाई 5'5 है। मैं बीए सेकंड ईयर कर रही हूं। मैं पहली बार ऑडिशन दे रही हूं।' इस वीडियो में एक्ट्रेस आजा नचले गाने पर डांस कर रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में रश्मिका मंदाना बहुत क्यूट लग रही हैं।

कब रिलीज होगी पुष्पा 2

रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किरिक पार्टी से की थी। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन रश्मिका को असली फेम फिल्म पुष्पा से मिला। अब एक्ट्रेस जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 06 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article