रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो ने तोड़ डाला विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, जानिए यहां

Rashmika Mandanna breaks Virat Kohli's record: रश्मिका मदाना ने 26 फरवरी को इंस्टाग्राम पर विजय देवरकोंडा संग शादी की फोटो शेयर की। इस फोटो को 23.5 मिलियन लाइक्स मिले, जबकि विजय की पोस्ट को 18.5 मिलियन लाइक्स मिले। रश्मिका ने विराट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Rashmika Mandanna breaks Virat Kohli's record: साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक-दूसरे से 26 फरवरी को शादी कर ली। इस शादी के फंक्शन चार दिनों तक चले और राजस्थान के उदयपुर में पूल वॉलीबॉल और जापानी डिनर का गेस्ट ने खूब आनंद लिया। रश्मिका-विजय की शादी में लिमिटेड गेस्ट ही शामिल हुए थे। सभी रस्में पूरी करने के बाद रश्मिका और विजय आगे की रस्मों और रिसेप्शन की तैयारियों के लिए हैदराबाद लौट आए। रश्मिका-विजय की मैरिज पिक्स ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। रश्मिका की इंस्टाग्राम पोस्ट को 23.5 मिलियन लाइक्स मिले, जबकि विजय की पोस्ट को 18.5 मिलियन लाइक्स मिले। इसके साथ ही रश्मिका ने एशिया में सबसे ज्यादा लाइक्स हासिल किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda

Pic Credit: Instagram

रश्मिका ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

रश्मिका मदाना ने 26 फरवरी को इंस्टाग्राम पर विजय देवरकोंडा संग शादी की पिक्स शेयर कीं। एक्ट्रेस ने पति के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के आते ही यह सेकंड में वायरल हो गया। इसे 23.5 मिलियन लाइक्स मिले। इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को वेस्ट इंडीज के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस पोस्ट पर 22.9 मिलियन लाइक्स मिले थे और वो टॉप पर थे। विराट कोहली के 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (इसे भी पढ़ें: The 50: मोनालिसा और विक्रांत सिंह ले रहे हैं तलाक, 18 साल बाद लिया अलग होने का फैसला? जानिए सच)

End of Feed