भोजपुरी

The 50: मोनालिसा और विक्रांत सिंह ले रहे हैं तलाक, 18 साल बाद लिया अलग होने का फैसला? जानिए सच

Monalisa on divorce rumors with Vikrant Singh: 'द 50' रिएलिटी शो में मोनालिसा और विक्रांत सिंह के बीच कई बाहर मतभेद होते हुए देखे गए, जिसके बाद यह कयास लगाए कि इस कपल का जल्द तलाक हो सकता है। अब इन तलाक की खबरों पर मोनालिसा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Pic Credit: IMDb

Monalisa on divorce rumors with Vikrant Singh: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रिएलिटी शो 'द 50' में भाग लिया। इस घर में सभी सेलेब्स अपनी पर्सनालिटी को उजागर कर रहे हैं। इस शो के दौरान मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत के बीच झगड़े और मतभेद देखे, तो कईयों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि इस कपल का आने वाले समय तलाक होने वाला है। 'द 50' से बाहर आने के बाद अब मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत संग तलाक लेने की अफवाहों के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मतभेद होने का यह मतलब नहीं होता है कि तलाक होगा।

विक्रांत सिंह तलाक की अफवाहों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

'द 50' में हिस्सा लेने के बाद मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत के बीच कई बार मतभेद होते हुए देखे गए। कई लोगों ने इस जोड़े के बारे में नकारात्मक राय बनाई। कईयों ने यहां तक कह दिया था कि इनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। शो से बाहर होने के बाद मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत संग तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए पिंकविला से कहा, 'हमे पता था, हमारे बीच कांफ्लिक्ट्स होंगे क्योंकि वो नेचुरल है लेकिन इसका मलतब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है।' (इसे भी पढ़ें: Spirit: प्रभास स्टारर से बाहर होने की अफवाहों के बीच फिल्म की कास्टिंग लिस्ट में नहीं है Prakash Raj का नाम, जानिए पूरा मामला)

मोनालिसा के इस बयान से यह साफ हो गया है कि विक्रांत सिंह राजपूत संग उनकी शादीशुदा लाइफ परफेक्ट चल रही है। बताते चलें डॉन लगभग 18 सालों से साथ हैं। लंबे समय मोनालिसा और विक्रांत सिंह बेबी प्लान कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा था कि यह सब भगवान के हाथों में हैं। एक दिन हमारी लाइफ में भी ऐसा दिन आएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article