बॉलीवुड

Cocktail 2 में रश्मिका मंदाना-कृति सेनन के प्यार के बीच में आएंगे शाहिद कपूर, रिलीज से पहले लीक हुई स्टोरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 20, 2026, 12:09 PM IST

Cocktail 2 New Update: एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) की स्टोरी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का क्या रोल होने वाला है, इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: IMDb

Cocktail 2 New Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इन सब के बाद कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 की स्टोरी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म की स्टोरी को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

कॉकटेल 2 की कहानी हुई लीक?

एक्ट्रेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की स्टोरी को लेकर सामने आया एक बड़ा अपडेट है। OCD Times की रिपोर्ट मुताबिक फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना कॉकटेल 2 में एक लेस्बियन कपल का रोल निभाएंगी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने वाली लड़कियों के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में शाहिद कपूर भी लीड रोल में होंगे और वो कहानी में थर्ड एंगल के तौर पर आएंगे। कहानी मॉर्डन रिश्तों पर एक नया नजरिया देगी। इसमें प्यार का एक मजबूत लव ट्रायंगल होगा, जो फिल्म को बहुत दिलचस्प बनाएगा।लेकिन अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कहानी या प्लॉट के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

कॉकटेल 2 की रिलीज डेट अभी ऑफिशियल तौर पर घोषित नहीं हुई है। लेकिन मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सितंबर में रिलीज का प्लान फाइनल कर लिया है। इस फैसले के पीछे एक सोची-समझी रणनीति है। फिल्म को शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो (O’Romeo) के रिलीज से ठीक छह महीने बाद लाया जा रहा है। इससे दोनों फिल्मों को अपनी-अलग जगह मिलेगी और दर्शक शाहिद को एक नई छवि में देख सकेंगे। फिलहाल मेकर्स ने रिलीज डेट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article