Prabhas की फिल्म Spirit में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री, फिर मिलाया संदीप रेड्डी वांगा संग हाथ!

Rashmika Mandanna in Spirit Movie: प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए साउथ की इस बड़ी हसीना को अप्रोच किया है, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Rashmika Mandanna in Spirit Movie: सालार फिल्म के बाद प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अक्सर कोई न कोई अपडेट आती रहती है, ऐसे मेउ स्टारकास्ट भी फिनाले होने जा रही है। हाल ही में स्पिरिट फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है, कहा जा रहा है की फीमेल लीड के लिए साउथ की इस एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर आख़िरकार है क्या।

Rashmika Mandanna in Spirit Movie

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) के लिए रश्मिका मंदाना को अप्रोच किया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस प्रभास (Prabhas) के संग बड़े परदे पर रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं और दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा खुश हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एनिमल के बाद दूसरी बार संदीप संग काम करेंगी, हालांकि इस खबर पर मेकर्स और एक्टर्स द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed