Vijay Devrakonda की इस बात पर फिदा हैं Rashmika Mandanna, कहा- 'उसके जितना मुझे किसी ने सपोर्ट नहीं किया..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 3, 2024, 10:09 AM IST

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा का रिलेशन बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। अब रश्मिका ने विजय संग अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने विजय को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Devrakonda) का रिलेशन बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। अब रश्मिका ने विजय संग अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है कि दोनों बीते काफी समय से एक साथ रिलेशनशिप में हैं। पहले तो यह भी दावा किया जा रहा था कि फरवरी के महीने में दोनों की सगाई होने वाली है। हालांकि विजय की टीम से इस खबर को नकार दिया था। अब रश्मिका ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में विजय को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने विजय को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया है।

End of Feed