'द गर्लफ्रेंड' के लिए रश्मिका मंदाना को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड, 'पुष्पा' के म्यूजिक कंपोजर ने किया दावा

Rashmika Mandanna's The Girlfriend: राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' (The Girlfriend) ने 7 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'पुष्पा' मूवी के म्यूजिक कंपोजर को लगता है कि 'द गर्लफ्रेंड' के लिए रश्मिका को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।

Rashmika Mandanna's The Girlfriend: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में देखा गया था। इस मूवी ने 7 नवंबर के दिन बड़े परदे पर दस्तक दी थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना की एक्टिंग को लोगों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया। यह मूवी रश्मिका मंदाना के फैन्स को खूब पसंद आ रही है। 'द गर्लफ्रेंड' (The Girlfriend) में रश्मिका मंदाना की शानदार एक्टिंग देखने के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को इस मूवी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।

Rashmika Mandanna

Pic Credit: IMDb

'द गर्लफ्रेंड' के लिए रश्मिका मंदाना को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड!

देवी श्री प्रसाद ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का शानदार पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट किया, यह वो फिल्म है जिसके लिए मैंने हाल ही में पूरे दिल से तालियां बजाईं। रश्मिका मंदाना तुम केवल नेशनल क्रश नहीं हो बल्कि नेशनल अवॉर्ड भी डिजर्व करती हो।' इतना ही नहीं म्यूजिक कंपोजर ने रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा', 'एनिमल', 'छावा' और कुबेरा में जैसी फिल्मों में रश्मिका मंदाना की परफॉर्मेंस के तारीफों के पुल भी बांधे। रश्मिका मंदाना के साथ देवी श्री प्रसाद ने फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में दीक्षित शेट्टी के लिए कहा कि आपने बहुत बढ़िया काम किया! आपका खलनायक वाला अभिनय बहुत अच्छा था।

End of Feed