Prabhas and Triptii Dimri's Spirit: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas ) की आने वाली कॉप ड्रामा 'स्पिरिट' कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी के निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी इस मूवी का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद भी किया। फैन्स के अंदर प्रभास की 'स्पिरिट' में देखने की बेताबी बढ़ती जा रही है। अब जो इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, उसके मुताबिक मेकर्स 'स्पिरिट' (Spirit) की शूटिंग इसी महीने के अंत में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया है कि प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग नवंबर के एंड में शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान मिली है। 123 तेलुगु के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा ने 'जिगरिस' के प्री-रिलीज इवेंट में यह जानकारी लोगों के बीच साझा की। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स प्रभास की 'स्पिरिट' को बड़े परदे पर देखने के लिए और लंबा इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा था कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' में मेगास्टार चिरंजीवी को कास्ट किया है। इस मूवी में चिरंजीवी को प्रभास के पिता के रोल में देखा जाना था। जब यह खबरें वायरल हुई तो संदीप रेड्डी वांगा ने इन पर पूर्णविराम लगा दिया।
बताते चलें प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में त्रिप्ती डिमरी की एंट्री हुई है। इस मूवी में मेकर्स ने पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था लेकिन बढ़ती डिमांड के चलते मेकर्स ने एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही दीपिका पादुकोण की फिल्म में त्रिप्ती डिमरी ने ले ली। प्रभास और त्रिप्ती डिमरी के अलावा इसमें विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
