Thalaivar 173 Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उनको लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो फिल्म थलाइवर173 में नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। ये फिल्म कमल हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले बनेगी। पहले ये न्यूज सामने आई थी कि इस मूवी को सुंदर सी डायरेक्ट करेंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस नाखुश हो गए हैं। डायरेक्टर सुंदर सी ने घोषणा की है कि वे रजनीकांत की फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
थलाइवर173 को डायरेक्ट नहीं करेंगे सुंदर सी
फिल्म थलैवर 173 की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, डायरेक्टर ने बताया कि वे इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे। सुंदर सी की पत्नी खुशबू सुंदर के हैंडल से एक पोस्ट में डायरेक्टर ने लिखा, 'जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब हमें वो रास्ता अपनाना पड़ता है जो हमारे सपनों से अलग हो। इन दो आइकॉन्स के साथ मेरा पुराना रिश्ता है, और मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगा। पिछले कुछ दिनों में साझा किए खास पल हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने मुझे काफी कुछ सिखाया।' इस नोट में सुंदर सी ने आगे लिखा, 'मैं इस फिल्म से हट रहा हूं लेकिन उनकी सलाह लेता रहूंगा। मैं दोनों को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस महान प्रोजेक्ट के लिए चुना। अगर ये खबर उन लोगों को निराश करे जो इसकी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो कृपया मेरा सच्चा माफी स्वीकार करें। मैं इसे सही करने का वादा करता हूं और आपके उत्साह को ऊंचा रखने वाली एंटरटेनमेंट देता रहूंगा। आपके समर्थन और समझ के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए दुनिया के बराबर है, और आपके साथ और यादें बनाने का इंतजार है।' बता दें कि ये पोस्ट अब डिलीट हो चुका है।

sundar c exit note
रजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी मचाएगी धमाल
बताते चलें कि इसी साल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। इस फिल्म में नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, रचिता राम, उपेंद्र और आमिर खान जैसे दिग्गज सितारे नजर आए थे। इससे पहले रजनीकांत ने फिल्म जेलर में धमाल मचाया था। अब फैंस रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म थलाइवर173 का बेसब्री से इताजर कर रहे हैं।
