Virosh Wedding: शादी के तुरंत बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे रश्मिका-विजय, गृह मंत्री को एक तोहफे के साथ किया इनवाइट

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 27, 2026, 10:08 AM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Meet Amit Shah: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) शादी के बाद अब अपनी रिसेप्शन को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलते नजर आए।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Meet Amit Shah: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अभी हाल ही में यानी 26 फरवरी को शादी कर ली है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कपल को लोग बधाई देते दिखाई दिए। इन सब के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस तस्वीर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ नजर आ रहे हैं।

End of Feed