साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna को दुल्हन के लिबास में देख 7 वें आसमान पर पहुंचीं Kriti Sanon, पोस्ट लिखकर कही ये बात

Kriti Sanon Post: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी कर ली है। बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स भी विजय-रश्मिका को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच कृति सेनन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

pic credit-instagram

Kriti Sanon Post: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। आज उदयपुर में दोनों ने शादी कर ली। विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स भी विजय-रश्मिका को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच कृति सेनन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

कृति सेनन ने कही ये बात

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें प्यार और भावनाओं से भरी हुई हैं। दोनों ने आज उदयपुर में तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों से शादी रचाई। रश्मिका की को-स्टार कृति सेनन ये तस्वीरें देखकर बहुत इमोशनल हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका की पोस्ट शेयर की और लिखा कि फ्रेम में ढेर सारा प्यार और खुशी है। कृति ने कपल को बधाई देते हुए कहा कि वे जिंदगी भर यादगार पल बनाएं और ऐसा प्यार करें जो उन्हें जिंदा और शांतिपूर्ण महसूस कराए। उन्होंने खासकर एक तस्वीर का जिक्र किया जिसमें रश्मिका की मुस्कान के साथ आंसू थे। कृति ने लिखा, 'रशु! मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरी जान। वो मुस्कान और आंसू वाली तस्वीर ने मुझे बहुत इमोशनल कर दिया।'

rashmika vijay kriti sanon

rashmika vijay kriti sanon

इन स्टार्स ने भी लुटाया प्यार

कृति सेनन ने विजय-रश्मिका को सबसे पाक दिल वाले लोगों में से एक बताया और दोनों को बड़ी-बड़ी हग्स भेजीं। 'कॉकटेल 2' में साथ काम करने वाली दोनों एक्ट्रेसेस सेट पर खूब मस्ती करती थीं। बता दें कि कृति के अलावा अर्जुन कपूर, काजल अग्रवाल, राशी खन्ना, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया, कृति शेट्टी और अन्य ने भी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर के मशहूर मेमेंटोज होटल में हुई। प्री-वेडिंग फंक्शंस में क्रिकेट मैच, पूल वॉलीबॉल, संगीत, हल्दी और मेहंदी शामिल थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इन रस्मों के प्यारे पल शेयर किए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article