Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Meet Amit Shah: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अभी हाल ही में यानी 26 फरवरी को शादी कर ली है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कपल को लोग बधाई देते दिखाई दिए। इन सब के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस तस्वीर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ नजर आ रहे हैं।
अमित शाह से मिले रश्मिका-विजय
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर है, जो खूब वायरल हो रही है। फोटोज में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रिसेप्शन इनवाइट के साथ दिखाया दिए। साथ में चांदी का बना भगवान गणेश जी की मूर्ति एक सुंदर बॉक्स में रखी हुई है। इस तस्वीर में रश्मिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मस्टर्ड रंग का सूट पहना था और मिनिमल मेकअप लुक में नजर आईं। तो वहीं विजय ने आइवरी रंग का इंडो-वेस्टर्न सूट पहना था। इस तस्वीर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी खुश नजर आए। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। कपल की इस तस्वीर ने फैंस का दिल लूट लिया है। खबरों के मुताबिक रिसेप्शन पार्टी 1 मार्च को होगी।
लंबे समय तक रहा अफेयर
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी करने से पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। लेकिन कपल ने अपनी डेटिंग की कोई तस्वीर कभी शेयर नहीं की। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नई तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
