RAPO23: रितेश देशमुख की साउथ सिनेमा में एंट्री, Ram Pothineni की फिल्म में निभाएंगे विलेन का रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2026, 02:31 PM IST

Riteish Deshmukh in Ram Pothineni Movie: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अब साउथ सिनेमा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। एक्टर राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) की अगली फिल्म में नजर आएंगे।

Riteish Deshmukh in Ram Pothineni Movie RAPO23: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। कभी कॉमेडी तो कभी गंभीर और नेगेटिव रोल में नजर आने वाले रितेश अब एक नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस बार उनका साथ साउथ के एक्टर राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) दे रहे हैं। दोनों की इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए रितेश देशमुख तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि रितेश देशमुख की इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

Riteish Deshmukh in Ram Pothineni Movie RAPO23

रितेश देशमुख की साउथ में एंट्री, राम पोथिनेनी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में निभाएंगे नेगेटिव रोल (Image Source: RAPO Cinematics/ X)

रितेश देशमुख के हाथ लगी नई फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने राम पोथिनेनी की आने वाली तेलुगु फिल्म ‘RAPO23’ की कास्ट में एंट्री की है। इस साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर में रितेश विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये तेलुगु सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी। वहीं, राम पोथिनेनी इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को रितेश के फिल्म से जुड़ने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने सेट से 53 सेकंड का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में राम डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, रितेश के सेट पर पहुंचने और राम के साथ बातचीत करने की झलक भी दिखाई गई है।

End of Feed