Hanuman डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के साथ Ranveer ने मिलाया हाथ, एक्टर बनेंगे सुपर हीरो

रणवीर सिंह हिंदी के अलावा साउथ फिल्म में नजर आएंगे। एक्टर हनुमान फेम निर्देशक प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म राक्षस में नजर आएंगे। एक्टर इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में कई बार प्रशांत से मिल चुके हैं। एक्टर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी हो गई है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक्टर फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। एक्टर हिंदी के बाद साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर इन दिनों हनुमान फेम निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार,रणवीर की फिल्म पीरियड ड्रामा माइथोलॉजी होगी। प्रशांत और रणवीर इस बिग बजट फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत की फिल्म को मायत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेंगे। मायत्री मूवी ने इससे पहले पुष्पा, पुष्पा 2, उप्पेना, कुशी समेत कई फिल्में प्रोड्यूस की है। राक्षस प्रशांत की सिनेमैटिक यूनिवर्स होगी जिसमें मेकर्स कई सारे कैरेक्ट्स को साथ में दिखाने वाले हैं।

End of Feed