साउथ मूवीज

Prabhas की 'Spirit' में दिखेगा इन 2 हसीनाओं का जलवा, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

2 Actresses Enter in Prabhas Starrer Spirit: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास ने फिल्म 'स्पिरिट' के लिए संदीप रेड्डी वांगा संग हाथ मिलाया है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास के अपोजिट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 2 टॉप हसीनाओं को चुना है।

Image

Kiara Advani-Prabhas-Nayanthara

2 Actresses Enter in Prabhas Starrer Spirit: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के पास इस समय काम की कमी नहीं है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद हर एक्टर और डायरेक्टर प्रभास के साथ काम करने के लिए बेताब है। बीते साल प्रभास को फिल्म 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' में देखा गया था। इस फिल्म में प्रभास के धांसू लुक और उनकी फिजिक को सभी लोगों ने काफी पसंद किया था। 'सलार 1' के बाद अब प्रभास ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसका टाइटल मेकर्स ने अभी 'स्पिरिट' रखा हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दो टॉप एक्ट्रेसेस की एंट्री होती दिखाई दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास के अपोजिट दो हसीनाओं को कास्ट करने का मन बनाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा होंगी। मेकर्स ने दोनों एक्ट्रेसेस की कास्टिंग से अभी पर्दा नहीं उठाया है। उम्मीद है जल्द ही निर्माता इसकी पुष्टि करेंगे।

संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' की 60% स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 'स्पिरिट' के अलावा प्रभास इन दिनों फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन कर रहे हैं और इसमें प्रभास के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में दिखाई देंगी। दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन भी 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) का हिस्सा हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article