Bobby Deol Join Hands With Ram Charan: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) में विलेन का रोल निभाने के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) की किस्मत के ताले खुल गए हैं। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद हरकोई बॉबी देओल के साथ काम करने के लिए बेताब है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री सहित चारोंओर से उन्हें नए-नए प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने बॉबी देओल के फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल को साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की एक बड़ी फिल्म में अहम भूमिका ऑफर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुच्ची बाबू की नजरें बॉबी देओल पर टिकी हैं। 'एनिमल' में बॉबी देओल की जबरदस्त एक्टिंग से बुच्ची बाबू काफी इम्प्रेस हुए हैं। ऐसे में अब बुच्ची बाबू फिल्म में बॉबी देओल की भूमिका खलनायकी के दायरे तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने बॉबी देओल के लिए कुछ बड़ा सोचा है। फिल्म में उन्हें अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
राम चरण की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर दिखाई देंगी। राम चरण और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। एआर रहमान को इस फिल्म में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर ऑनबोर्ड लिया गया है। बॉबी देओल की ओर से फिल्म ऑफर होने पर फाइनल कन्फर्मेशन आना अभी बाकी है। उम्मीद है कि जल्द ही टीम बॉबी देओल की एंट्री को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर देगी।
