'कांतारा' विवाद में कोर्ट ने नहीं मानी रणवीर सिंह की FIR रद्द करने की मांग, कहा-'बॉलीवुड एक्टर है तो क्या...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 23, 2026, 06:45 PM IST

Ranveer Singh Kantara Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म कंतारा दैव्य वाले डांस को लेकर अब भी विवादों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह से जुड़ा ये मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है। लेकिन एक्टर को कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Ranveer Singh Kantara Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म धुरंधर को लोगों का खूब प्यार मिला था। लेकिन साल 2025 में एक ऐसी घटना भी हुई थी जिसने रणवीर सिंह को विवादों में ला दिया। रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान एक्टर ने फिल्म कांतारा के उस फेमस दैव्य वाले डांस और स्टाइल की नकल की थी। इसकी वजह से कुछ लोगों ने शिकायत की कि ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। लोगों की शिकायत पर रणवीर सिंह पर पर FIR दर्ज हो गई। अब इस केस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

End of Feed