'भाभी से बहन बन गई' Rana Daggubati ने Samantha Ruth Prabhu की सबके सामने खींची टांग

Rana Daggubati teases Samantha Ruth Prabhu : समारोह में सामंथा को अवॉर्ड मिलने के बाद, राणा दग्गुबाती भी मंच पर उनके साथ शामिल हुए और कई मजेदार किस्से सुनाकर उनकी खिंचाई की। बस इतना ही नहीं, राणा ने अभिनेत्री के बारे में बचपन की एक प्यारी याद को ताजा किया और बताया कि कैसे वह एक्ट्रेस का मजाक बनाते थे।

Rana Daggubati teases Samantha Ruth Prabhu : हाल ही में एक समारोह के दौरान राणा दग्गुबाती ( Rana Daggubati) और सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) एक साथ स्टेज पर दिखाई दिए। इस मौके पर राणा ने सामंथा के बारे में बात की उन्होंने सामंथा के साथ बचपन की यादें भी ताजा की। वहीं इस मौके पर दग्गुबाती ने बताया कि पहले के मुकाबले सामंथा अब ज्यादा गंभीर हो गई है। आइए आपको बताते हैं राणा ने और क्या कहा।

Rana Daggubati teases Samantha Ruth Prabhu

समारोह में सामंथा को अवॉर्ड मिलने के बाद, राणा दग्गुबाती भी मंच पर उनके साथ शामिल हुए और कई मजेदार किस्से सुनाकर उनकी खिंचाई की। जबकि एक्ट्रेस ने राणा को कहा कि वह ऐसे जोक्स न सुनाए। लेकिन, उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि जैसे वह टॉलीवुड से हॉलीवुड गई, वैसे ही सामंथा भी उनकी भाभी से बहन बन गई।

End of Feed