Prabhas स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' को Rana Daggubati ने बताया भारत की 'Avengers'

Rana Daggubati Praise Prabhas Starrer Kalki 2898 AD: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की खूब तारीफ की है और उन्होंने इसे भारत की 'एवेंजर्स' बताया है।

Rana Daggubati Praise Prabhas Starrer Kalki 2898 AD: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' में काम किया था। फिल्म दोनों की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के बाद फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ की थी। इस समय प्रभास अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रभास की इस नई फिल्म को लेकर उनके को-स्टार राणा दग्गुबाती ने बड़ा खुलासा किया है। राणा दग्गुबाती ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को भारत की 'एवेंजर्स' बताया है।

Rana Daggubati on Kalki 2898 AD

हाल ही में यूट्यूब चैनल पर वामशी कुरापति के साथ एक पॉडकास्ट में राणा दग्गुबाती ने नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को बड़ा बयान दिया। राणा के कहा कि यह एक बड़ा मोमेंट होने वाला है। यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर इसका बोलबाला होगा। राणा दग्गुबाती ने कहा कि लंबे समय से मैं हमारी तरफ से 'एवेंजर्स' मोमेंट का इंतजार कर रहा हूं। इस फिल्म के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।'

End of Feed