राणा दग्गुबाती-Akshay Kumar ने अपकमिंग फिल्म के लिए मिलाया हाथ, इस डायरेक्टर संग करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2026, 07:41 PM IST

Akshay Kumar-Rana Daggubati New Movie: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साउथ स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) के साथ एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। राणा दग्गुबाती और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म...

Akshay Kumar-Rana Daggubati New Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म भूत बंगला ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। इन सब के बीच अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार साउथ के जाने-माने स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) के साथ नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें:'सम्राट पृथ्वीराज' में नकली मूंछों की वजह से ट्रोलिंग पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मुझसे गलती हुई...')

Akshay Kumar-Rana Daggubati New Movie

अक्षय कुमार के हाथ लगी नई फिल्म (Image Source: IMDb/ Pinterest)

राणा दग्गुबाती-अक्षय कुमार संग करेंगे काम

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह अक्षय कुमार की एक अपकमिंग फिल्म है। खबर है कि अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती एक साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी उज्जैन में सेट होगी और यह एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित होगी। फिल्म में ‘बाहुबली’ स्टार के इस प्रोजेक्ट को लीड करने की उम्मीद है। साथ ही अक्षय कुमार के भी कास्ट का हिस्सा होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, एक बड़े स्टार के कैमियो की भी चर्चा है, लेकिन मेकर्स ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल, जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक ये सभी बातें सिर्फ अनुमान ही मानी जा रही हैं। (ये भी पढ़ें:Guess The Movie: सिर्फ सच्चे अक्षय कुमार-काजोल फैन ही बता पाएंगे 32 साल पहले आई इस मूवी का नाम)

मिलेगा करण जौहर का साथ

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स सपोर्ट कर रही है, जिससे यह साफ है कि इसे बड़े स्तर पर पूरे इंडिया में रिलीज किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक फिल्म का डायरेक्शन कार्तिकेय 2 के डायरेक्टर चंदू मोंडेती करने वाले हैं।

End of Feed