साउथ मूवीज

Ram Charan-Kiara Advani की फिल्म Game Changer की शूटिंग हुई खत्म, फिल्म को पोस्टपोन की खबरें हैं झूठी

Game Changer Movie Release Date: पैन इंडिया सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) पोस्टपोन नहीं हुई है। इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है।

Image

Game Changer is not Postponed

Game Changer Movie Release Date: राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ही स्टार्स एक साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाले हैं। कुछ समय से ही फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि यह पोस्टपोन हो गई है। कई लोग तो यह तक दावा कर रहे थे कि फिल्म को अगले साल ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि यह सच नहीं है, फिल्म के प्रोड्यूसर ने ऐसा सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

यहां तक कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी साफ-साफ अनाउंसमेंट कर दी है। सोशल मीडिया पर अब राम चरण और कियारा आडवाणी के फैंस के बीच यह खबर काफी तेजी से फैल रही है। गेम चेंजर इस साल की मच अवेटेड मूवीज में से एक है। यहां फिल्म की रिलीज डेट और प्रोड्यूसर के बयान पर गौर करते हैं।

इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी गेम चेंजर

प्रोड्यूसर दिल राजू ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा, 'गेम चेंजर की शूटिंग पूरी हो गई है और हम इस साल क्रिसमस के मौके पर मूवी को रिलीज करने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म शंकर सर और राम चरण की इमेज को पूरी तरह से बदल देगी। यह इंडियन पॉलिटिक्स पर रौशनी डालने के साथ ही एक सोशल मैसेज भी देने वाली है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल होगी।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article