Rajinikanth Hospitalized: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज चेन्नई में अचानक अस्पताल में भर्ती हो गए, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर दुनियाभर के फैंस परेशान होने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट में तेज दर्द के बाद एक्टर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के साथ ही यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि एक्टर एक हार्ट प्रोसेस से गुजरने वाले हैं। फैंस के बीच बढ़ती चिंता को लेकर अब सुपरस्टार की पत्नी लता ने उनकी स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर कर दिया है। उनकी पत्नी ने साफ कर दिया है कि रजनीकांत की हेल्थ अब अच्छी है। किसी भी तरह के खतरे की बात नहीं है। आइए यहां उनके इस बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर
Rajinikanth Wife gives health Update
रजनीकांत की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट
सीएनएन से बात करते हुए लता ने कहा, 'सब ठीक है।' लता ने उनकी हेल्थ को लेकर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा है, पर उनके इस बयान को सुनकर फैंस ने जरूर राहत भरी सांस ली है। ऑपरेशन थिएटर की बजाए रजनीकांत का ये हार्ट प्रोसेस कैथ लैब में होने वाला है। इस बीच कल रात से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर लगातार बात कर रहे हैं। जिसमें फैंस रजनीकांत की हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार 30 सितंबर की देर रात रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल ले भर्ती करवाया गया है। उनका ये हार्ट प्रोसेस 1 अक्टूबर को कार्डियक कैथ लैब में किया जाएगा। जो हार्ट स्पेशलिष्ट डॉ साई सतीश करने वाले हैं। इससे ज्यादा अभी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
