Rajinikanth To Replace Kamal Haasan in Atlee's Next: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने एक धांसू एक्शन मूवी के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ हाथ मिलाया है। फैन्स इस डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैन्स भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर खबर थी कि इसमें साउथ सुपरस्टार कमल हासन को कास्ट किया जाएगा। अब ताजा जानकारी मिल रही है कि मेकर्स उन्हें फिल्म में रिप्लेस करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने कमल हासन की जगह अब साउथ इंडस्ट्री के ही सुपरस्टार रजनीकांत को कास्ट करने का प्लान बनाया है। इस फिल्म में रजनीकांत को लेने की बातचीत जारी है। फिल्म में कमल हासन की जगह अब सलमान खान के साथ रजनीकांत नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रजनीकांत की कास्टिंग पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
उम्मीद की जा रही है कि एटली कुमार इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग सलमान खान के साथ अगले साल शुरू करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। यह पहली है जब एटली कुमार ने सलमान खान के साथ फिल्म करने का मन बनाया है। एटली ने सलमान खान से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का निर्देशन किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
