साउथ मूवीज

Rajinikanth Hospitalized: पत्नी लता ने बताई अब कैसी है सुपरस्टार की तबीयत, परेशान फैंस को सुनाई खबर

Rajinikanth Hospitalized: सुपरस्टार रजनीकांत को आज सुबह चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक हार्ट प्रोसेस के लिए एक्टर अस्पताल में हैं। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं। इस बीच अब रजनीकांत की पत्नी लता ने अब एक्टर की हेल्थ को लेकर एक अपडेट शेयर किया है।

Image

Rajinikanth Wife gives health Update

Rajinikanth Hospitalized: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज चेन्नई में अचानक अस्पताल में भर्ती हो गए, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर दुनियाभर के फैंस परेशान होने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट में तेज दर्द के बाद एक्टर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के साथ ही यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि एक्टर एक हार्ट प्रोसेस से गुजरने वाले हैं। फैंस के बीच बढ़ती चिंता को लेकर अब सुपरस्टार की पत्नी लता ने उनकी स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर कर दिया है। उनकी पत्नी ने साफ कर दिया है कि रजनीकांत की हेल्थ अब अच्छी है। किसी भी तरह के खतरे की बात नहीं है। आइए यहां उनके इस बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर

रजनीकांत की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

सीएनएन से बात करते हुए लता ने कहा, 'सब ठीक है।' लता ने उनकी हेल्थ को लेकर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा है, पर उनके इस बयान को सुनकर फैंस ने जरूर राहत भरी सांस ली है। ऑपरेशन थिएटर की बजाए रजनीकांत का ये हार्ट प्रोसेस कैथ लैब में होने वाला है। इस बीच कल रात से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर लगातार बात कर रहे हैं। जिसमें फैंस रजनीकांत की हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 30 सितंबर की देर रात रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल ले भर्ती करवाया गया है। उनका ये हार्ट प्रोसेस 1 अक्टूबर को कार्डियक कैथ लैब में किया जाएगा। जो हार्ट स्पेशलिष्ट डॉ साई सतीश करने वाले हैं। इससे ज्यादा अभी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article