Rajinikanth की Coolie की नई झलक इस दिन आएगी सामने, बड़े धमाके के लिए हो जाएं तैयार

रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली को लेकर चर्चा में बने हुए है। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर-2 से होने वाली है। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार जल्द ही इस फिल्म का नया अपडेट आने वाला है।

रजनीकांत की फिल्म कुली का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुली 14 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर-2 से होने वाली है। वही इस फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए फैन्स पलके बिछाए बैठे रहते है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिलीज के करीब आ रही है, निर्माता कई अपडेट देने के लिए कमर कस रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सन पिक्चर्स ने एक अपडेट की घोषणा की जो 23 जून, 2025 को शाम 6 बजे आएगा। पोस्ट शेयर करते हुए टीम ने लिखा-“साउंड आह येथु,” जिसका मतलब है कि यह अपडेट फिल्म के पहले सिंगल पर होगा।

Coolie

Coolie

रजनीकांत के पीआर ने दी जानकारी

रजनीकांत के पीआर मैनेजर रियाज के. अहमद ने 24 जून और 25 जून, 2025 को अपडेट के लिए रोलआउट शेड्यूल का खुलासा किया है । 23 जून को सिंगल के लिए एक पोस्टर या प्रोमो रिलीज हो सकता है। पहले सिंगल की बात करें तो कुली के निर्माताओं ने पहले ही चिकिटू वाइब नाम से एक टीजर रिलीज किया था। रजनीकांत इस छोटे से प्रोमो में सुपरस्टार अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत पर दिल खोलकर नाच रहे थे। इस गाने को टीआर राजेंद्रन ने गाया है।

End of Feed