प्राइवेट जेट छोड़ इकॉनमी क्लास में यात्रा करते दिखे रजनीकांत, बिना मेकअप में देख लोगों ने कर दी तारीफ

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी एक्टर की जामकर तारीफ कर रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी जोरों से चल रही हैं। अब सोशल मीडिया पर रजनीकांत का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रजनीकांत इंडिगो की फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे हैं। जैस ही फैंस ने एक्टर को इकॉनमी क्लास में जोरों से खुशी के कारण चिल्लाने लगे।

Rajinikanth

Rajinikanth

रजनीकांत के एक फैन ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि जब लोगों ने रजनीकांत को फ्लाइट में चढ़ते देखा तो उनकी खुशी कैसी थी। एक्स पर वीडियो पोस्ट करने वाले फैन ने लिखा, "यह सही है। मुझे थलाइवर के दर्शन करने मिले। दिल की धड़कन तेज हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लोगों को पता चला कि रजनीकांत फ्लाइट में हैं वो जोर से एक्टर का नाम चिल्लाने लगे। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed