साउथ मूवीज

A22xA6: एटली ने अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट के लिए इस हसीना को किया फाइनल !! नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैन्स

Mrunal Thakur in Allu Arjun's Next: एटली कुमार ने 8 अप्रैल के दिन बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उनकी अगली फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ होने वाली है। अब जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ मृणाल ठाकुर को लीड रोल में देखा जाएगा।

Image

Mrunal Thakur in Allu Arjun's Next With Atlee

Mrunal Thakur in Allu Arjun's Next: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' ने भारत में कमाई कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म की सफलता को अल्लू अर्जुन के साथ-साथ पूरी 'पुष्पा 2' की टीम कर रही है। 'पुष्पा 2' के बाद साउथ निर्देशन एटली कुमार ने 8 अप्रैल के दिन बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उनकी नेक्स्ट मूवी अल्लू अर्जुन के साथ होगी। इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के तहत किया जाएगा। 'A22xA6' की घोषणा के लगभग 2 हफ़्तों के बाद अब खबर आ रही है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को बतौर लीड एक्ट्रेस फाइनल किया है।

अल्लू अर्जुन संग बनेगी मृणाल ठाकुर की जोड़ी

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार एटली कुमार की नेक्स्ट में अल्लू अर्जुन के साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी देखने को मिलेगी। मृणाल ठाकुर अपनी एक्टिंग का लोहा पहले भी कई साउथ की फिल्मों में मनवा चुकी हैं। इस मूवी को मेकर्स पैरेलल वर्ल्ड में सेट करने वाले हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन को डबल रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ठाकुर के अलावा इस मूवी के लिए दीपिका पादुकोण और जान्हवी कपूर का नाम भी सामने आया है।

अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की इस मूवी को फिलहाल 'A22xA6' टाइटल दिया गया है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। मेकर्स जल्द ही इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स के मुताबिक फिल्म में अब तक ना देखे गए वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास इस समय 'पुष्पा 3' भी है, जिसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article