'कुली' में रजनीकांत ने नहीं बॉडी डबल ने किए एक्शन सीन्स, इस वजह से लिया गया ये फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2025, 03:52 PM IST

Rajinikanth Coolie Big Update: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म कुली (Coolie) को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट में फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म में रजनीकांत से ज्यादा उनके बॉडी डबल ने काम किया है।

Rajinikanth Coolie Big Update: साउथ के जाने-माने स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली (Coolie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर वायरल हो जाता है, तो कभी फिल्म का कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इसी बीच फिल्म कुली को लेकर एक नई मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जिसमें फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कुली को लेकर सामने आई इस मीडिया रिपोर्ट में क्या बड़ा खुलासा किया गया है।

Rajinikanth Coolie Big Update

रजनीकांत ने किया बॉडी डबल का इस्तेमाल

रजनीकांत की फिल्म कुली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को लेकर अभी हाल ही में सामने 123Telugu की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 74 साल के रजनीकांत ने फिल्म कुली के ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल यूज किया है। ये फैसला उनकी हेल्थ और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिए गया है। लेकिन आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने किसी फिल्म में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया हो। इस से पहले एक्टर फिल्म रोबोट में भी बॉडी डबल का इस्तेमाल कर चुके हैं। ये खबर काफी चर्चा में बनी हुई है।

End of Feed