साउथ मूवीज

Spirit: प्रभास की एक्शन एंटरटेनर के लिए दीपिका पादुकोण लेंगी 20 करोड़ रुपये!!

Deepika getting 20cr for Spirit: अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की डिमांड साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बढ़ती जा रही है। कल्कि 2898एडी करने के बाद से ही साउथ कलाकार उनके पीछे-पीछे घूम रहे हैं। अगर खबरों की मानें तो प्रभास स्टारर स्पिरिट में दीपिका पादुकोण के लिए फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म के लिए वो 20 करोड़ रुपये चार्ज करेंगी।

Image

Deepika charging 20cr for Spirit

Deepika getting 20cr for Spirit: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर स्पिरिट में दिखाई देंगे, जिसके लिए वो भारी भरकम रकम ले रही हैं। इंडिया टुडे की लेटेस्ट खबर के अनुसार, दीपिका पादुकोण को स्पिरिट के मेकर्स ने 20 करोड़ रुपये देकर साइन किया है। मां बनने के बाद स्पिरिट दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बड़ी मूवी होने वाली है, जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम चार्ज की है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं लेकिन अब तक उन्होंने किसी भी मूवी के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज नहीं किए हैं। ये किसी भी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को मिला सबसे बड़ा पे-चेक होगा।

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी हीरोइन बनी दीपिका पादुकोण

अदाकारा दीपिका पादुकोण सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मेहनत के दम पर अदाकारा दीपिका पादुकोण ने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। शादी होने और मां बनने के बाद भी दीपिका पादुकोण की डिमांड कम होती नहीं दिख रही है। दर्शक उन्हें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं, जिस कारण नॉर्थ और साउथ के मेकर्स उनके साथ लगातार फिल्में बना रहे हैं। स्पिरिट के बाद दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन बन जाएंगी। इस वक्त कोई भी अदाकारा एक मूवी के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज नहीं कर रही है।

आलिया भट्ट को भी दीपिका पादुकोण ने किया पीछे

दीपिका पादुकोण की जूनियर आलिया भट्ट के नाम सबसे महंगी हीरोइन का खिताब था, जो अब एक्ट्रेस ने अपने नाम कर लिया है। अब दीपिका पादुकोण से महंगी हीरोइन पूरे देश में कोई नहीं है। फीमेल हीरोइन्स की फीस हमेशा से कम रही है लेकिन दीपिका ने अपने साथ के कई सारे मेल एक्टर्स को भी पीछे कर दिया है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हैं, जिन्हें एक फिल्म के 20 करोड़ नहीं मिलते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article