Lal Salaam new release date: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म लाल सलाम का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म लाल सलाम को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि थलाइवा की आखिरी रिलीज जेलर बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। अगर आपको भी फिल्म लाल सलाम का बेसब्री से इंतजार है तो बता दें कि आपका ये इंतजार थोड़े और दिन बढ़ने वाला है। असल में फिल्म लाल सलाम के मेकर्स ने रजनीकांत की मूवी की रिलीज डेट फरवरी तक के लिए आगे बढ़ा दी है।
Lal Salaam: Rajinikanth Starrer Gets A New Release Date
फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) के मेकर्स ने एक ट्वीट के जरिए रजनीकांत के फैंस को जानकारी दी है कि वो अपनी मूवी को 9 फरवरी के दिन रिलीज करेंगे। इसी के साथ साफ हो गया है कि लाल सलाम पोंगल 2024 के मौके पर दर्शकों के सामने नहीं आएगी। मेकर्स ने ट्वीट में लिखा है, 'आप लोग डेट सेव कर लीजिए। फिल्म लाल सलाम अब 9 फरवरी के दिन रिलीज होगी।'
कैप्टन मार्वल से नहीं होगा लाल सलाम का क्लैश
फिल्म लाल सलाम के मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ यह भी साफ कर दिया है कि पोंगल 2024 पर रजनीकांत की टक्कर उनके दामाद धनुष के साथ नहीं होगी। पोगल 2024 के मौके पर धनुष की कैप्टन मार्वल भी रिलीज होने वाली है। लाल सलाम की रिलीज डेट आगे बढ़ने से कैप्टन मार्वल का रास्ता साफ हो गया है। अब दर्शक धनुष और रजनीकांत की फिल्में अलग-अलग दिनों पर एन्जॉय कर पाएंगे। वैसे आप लाल सलाम के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
