Merry Christmas First Review: कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) - विजय सेतुपति( Vijay Sethupathi) की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' ( Merry Christmas) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तभी से इस फिल्म का इंतजार और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग हुई जिसमें बॉलीवुड और साउथ की नामी हस्तियों ने फिल्म का लुप्त उठाया। वहीं साउथ डायरेक्टर विग्नेश शिवन( Vignesh Shivan) ने फिल्म के बारे में अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर "मैरी क्रिसमस" का रिव्यू देते हुए टीम की तारीफ की।
डायरेक्टर श्रीराम राघवन( Sriram Raghavan) की फिल्म मैरी क्रिसमस ( Merry Christmas) कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले इसका पहला रिव्यू सामने आया है साउथ डायरेक्टर विगनेश शिवन ( Vignesh Shivan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय सेतुपति की फिल्म का रिव्यू दिया है। स्टोरी साझा करते हुए नयनतारा के पति ने लिखा है 'मैं विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की परफॉरमेंस देखकर अचंभित हो गया, श्रीराम राघवन के काम ने कमाल कर दिया। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी को कमाल का लिखा गया है। यह मुझे अल्फ्रेड हिचकॉक के समय में ले गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रीतम के म्यूजिक ने फिल्म में जादू डाल दिया। आखिरी के 30 मिनट को बिल्कुल भी मिस नहीं करना। फिल्म को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में जरूर देखें।
बताते चले कि फिल्म कल 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। मैरी क्रिसमस ( Merry Christmas) में साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में राधिका आप्टे, संजय कपूर, अश्विनी कलेसकर और विनय पाठक नजर आने वाले हैं।
