Kamal Haasanto romance Aishwarya Rai in Thug Life: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) ने लगभग 30 सालों के बाद डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) के लिए हाथ मिलाया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए कमल हासन का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। फैन्स को कमल हासन का नया अवतार खूब पसंद आया है। दिलचस्प बात यह है कि 'ठग लाइफ' कमल हासन के करिए की 234वीं फिल्म है। इस फिल्म को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कमल हासन की 'ठग लाइफ' में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की एंट्री होती नजर आ रही है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ कमल हासन की 'ठग लाइफ' लगी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को 19 बड़े एक्टर कमल हासन को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को लग रहा है कि ऐश्वर्या राय इस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में तृषा और नयनतारा के नाम भी चर्चा जारी है। मेकर्स की ओर ऐश्वर्या की एंट्री को लेकर अभी तक कोई बड़ी अनाउंसमेंट नहीं की है।
बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन को मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पार्ट 1 और 2 में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 500 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की। फिल्म में ऐश्वर्या राय की एक्टिंग ऑडियंस को खूब पसंद आई थी। ऐसे में अब ऐश्वर्या और कमल हासन की जोड़ी को 'ठग लाइफ' में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
