एक्टर गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। बता दें पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना 1 अक्टूबर को सुबह हुई। अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल से बाहर आते नजर आ रहे हैं। एक्टर को देखते ही फैंस जोरों से चिल्ला रहे हैं और एक्टर अपनी फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही है। अब डॉक्टरों ने एक्टर को विशेष सलाह दी है। आइए जानते हैं डॉक्टरों ने एक्टर को क्या कहा है।
गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है। बता दें 1 अक्टूबर को सुबह एक्टर के पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
गोविंदा का अस्पताल से डिस्चार्ज होने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे हैं। बता दें जैसे ही एक्टर अस्पताल से बाहर आए फैंस जोर से गोविंदा-गोविंदा चिल्ला रहे हैं।
इस तस्वीर में नजर आ रहे है कि एक्टर गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस का प्यार मिलने के बाद खुशी जाहिर कर रहे हैं।
गोविंदा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल रहे हैं कि एक्टर ठीक हो गए हैं जल्द ही रिकवर हो रहे हैं उन्हें 2-3 हफ्तों तक आराम करने की जरूरत है।
एक्टर गोविंदा के डॉक्टर रमेश अग्रवाल का कहना है कि गोविंदा जी की अभी फिजियोथेरेपी और एक्सर्साइज चल रही है। गोविंदा के अस्पताल से बाहर आते ही फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि फैंस से प्यार मिलने के बाद एक्टर फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर गोविंदा भावुक नजर आ रहे हैं।