Coolie में Nagarjuna का खूंखार अवतार देखकर फैंस हुए एक्साइटिड , Rajinikanth के साथ जोड़ी देखने को नहीं हो रहा इंतजार

Coolie Movie Poster :पोस्टर साझा करते हुए, लोकेश कनगराज ने लिखा, "किंग नागार्जुन सर को 'साइमन' के रूप में 'कुली' के कलाकारों में शामिल करने के लिए उत्साहित हूं। आइए आपको दिखाते हैं पोस्टर की एक झलक ।

Coolie Movie Poster : साउथ सुपरस्टार नागार्जुन( Nagarjuna) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टर के फैंस के अब एक नया तोहफा आया है, फिल्म निर्माता लोकेश कंगराज( Lokesh Kangaraj) ने रजनीकान्त( Rajinikanth) की अपकमिंग मूवी से नागार्जुन का नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में एक्टर डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं पोस्टर की एक झलक ।

Coolie Movie Poster

रजनीकांत की मोस्ट अवटेड फिल्म कूली को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह थलाइवर की 171वीं फिल्म है। वहइन आज नागार्जुन के 65वें जन्मदिन के पर फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से नागार्जुन का पोस्टर साझा किया है। मोनोक्रोम पोस्टर में नागार्जुन खूंखार और स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर खुरदरी दाढ़ी और बड़ी-बड़ी मुछ हैं जो उनके लुक को और भी ज्यादा दिलचस्प बना रही है। आंखों पर चशमें पहने हुए हैं और हाथ में चमकती हुई घड़ी।

End of Feed