साउथ मूवीज

रजनीकांत की Coolie का क्या है गोल्डन घड़ी से कनेक्शन? मेकर्स हर किरदार को क्यों पहना रहे सेम वॉच

जेलर की सफलता के बाद रजनीकांत अपने आने वाली फिल्म कुली के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान की एंट्री हुई है। वही अब इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री हुई है, जिस कारण फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड है।

Image

Coolie

जेलर की सफलता के बाद रजनीकांत अपने आने वाली फिल्म कुली के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, जिस कारण इस फिल्म का काफी ज्यादा बज बना हुआ है। हाल ही में खबर आई थी इस फिल्म में आमिर खान की एंट्री हुई है। वही अब इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री हुई है, जिस कारण फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड है। आइए जानते हैं कि वह फिल्म में कौन सा किरदार निभाने वाले हैं।

रजनीकांत की फिल्म कुली में आमिर खान कैमियो करने वाले है। वही नागार्जुन 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे थे। इसी मौके पर फैंस को गिफ्ट देने के लिए कुली के मेकर्स ने एक्टर का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में एक्टर आंख बंद किए और चश्मे में नजर आ रहे हैं।

काला चश्मा और एक गोल्डन घड़ी

पोस्टर में नागार्जुन स्टाइलिश लुक में उभरी हुई दाढ़ी और मूंछों के साथ चश्मा और एक गोल्डन घड़ी पहने हुए शानदार नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा नागार्जुन एस साइमन। नागार्जुन इस फिल्म में साइमन की भूमिका निभाने वाले हैं। पोस्टर शेयर करते हुए लोकेश कनगराज ने लिखा, "कुली में साइमन यानी किंग नागार्जुन सर को शामिल करने पर बहुत खुशी है। आपका स्वागत है और आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर।"

सौबिन शाहिर भी फिल्म का हिस्सा

इसके पहले सौबिन शाहिर की फिल्म में एंट्री हुई थी। वो भी अपने हाथों में गोल्डन घड़ी पहने नजर आए थे। रजनीकांत भी एक में गोल्डन वॉच में नजर आए थे। अब आने वाले समय ही बताएंगा कि इस फिल्म का गोल्डन वॉच से क्या कनेक्शन है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article