साउथ मूवीज

Game Changer: इस दिन रिलीज होगा Ram Charan-Kiara Advani की फिल्म का टीजर? फैंस को मिलेगा डबल तोहफा

Game Changer: फैंस रामचरण की आने वाली फिल्म गेम चेंजर का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, जयराम, सुनील, समुथिरकानी और नासर भी नजर आने वाले है।

Image

Game Changer

Game Changer: गेम चेंजर को लेकर ऐसी अफवाहें आ रही थी कि मेकर्स इस फिल्म के कुछ सीन्स को दोबारा शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर ऐसी खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है अब मेकर्स फिल्म के प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं। हाल ही अपडेट के अनुसार फैंस को गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है।

बता दें फैंस रामचरण की आने वाली फिल्म गेम चेंजर का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन गेम चेंजर को लेकर एक अपडेट आने वाला है। फैंस के लिए ये दिन और खास होने वाला और फैंस को इस दिन डबल तोहफा मिलेगा। क्योंकि वो दिन गणेश चतुर्थी के लिए खास और उसी दिन मेकर्स पोस्टर या टीजर शेयर कर और खास बना रहे हैं।

फैंस हुए एक्साइडेट

ये फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी होगी क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन मेकर्स इस फिल्म का पोस्टर का टीजर रिलीज कर सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं और बेस्रबी से इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

गेम चेंजर कब होगी रिलीज

इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, जयराम, सुनील, समुथिरकानी और नासर भी नजर आने वाले है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से होगी। इसके अलावा हॉलीवुड की 'मुफासा: द लॉयन किंग' और वरुण धवन की 'बेबी जॉन' भी इस समय ही रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि मेकर्स डेट आगे टाल देते हैं या बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर के लिए तैयार है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article