Rajinikanth Jailer 2 Shoot Begins: ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, रजनीकांत ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

Rajinikanth Jailer 2 Shoot Begins:'जेलर 2' की शूटिंग 10 मार्च से चेन्नई में शुरू हो गई। इस पार्ट में भी रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

Rajinikanth Jailer 2 Shoot Begins: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग आज यानी 10 मार्च से चेन्नई में हो रही है।

Rajinikanth Jailer 2

Rajinikanth Jailer 2

हाल ही में जेलर 2 के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की इसकी आधिकारिक घोषणा की है। जिस कारण फैंस के बीच काफी खुशी का माहौल है। पोस्ट शेयर करते हुए सन पिक्चर्स ने लिखा-"मुथुवेल पांडियन की तलाश शुरू हुई। जेलर 2 की शूटिंग आज से शुरू हो गई है"। बता दें इस फिल्म में रजनीकांत अपने रोल को निभाते हुए नजर आएंगे। जेलर 2 जेलर का सीक्वल है, जो 2023 को रिलीज हुई थी। रजनीकांत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था।

End of Feed