साउथ मूवीज

सामंथा रूथ प्रभु ने राज निदिमोरू संग कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप? निर्देशक ने कंधे पर हाथ रख दिया पोज

Samantha Ruth Prabhu confirmed her relationship: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और फिल्म मेकर राज निदिमोरू की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जिस कारण उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई है। बता दें दोनों एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे।

Image

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu confirmed her relationship: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे से ऐसी अफवाह है कि एक्ट्रेस निर्देशक राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। अब इस अफवाह को और हवा मिल गई है। हाल ही में सामंथा और राज निदिमोरू को साथ में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब इस फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू हाल ही में एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीर ने उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज कर दी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने लॉन्ग ग्रीन ड्रेस कैरी किया है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं फिल्म मेकर राज ने टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं जो एक कैजुअल कुल लग रहा है। दोनों के डेटिंग रूमर्स जब शुरू हुए थे जब कुछ समय पहले दोनों पिकेटबॉल टूर्नामेंट में साथ नजर आए थे। इस दौरान सामंथा फिल्म मेकर का हाथ पकड़े भी नजर आई थी। अब हाल ही में वायरल हो रही तस्वीर में फिल्म मेकर सामंथा रूथ प्रभु के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। अब फैंस का ये बोलना है कि लगता है एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है।

राज निदिमोरू की रक्त ब्रह्मांड में नजर आएंगी सामंथा

राज निदिमोरू फिल्म निर्माण जोड़ी राज और डीके का हिस्सा हैं, जो 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी', 'गन्स एंड गुलाब' के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में फिल्म मेकर ने सामंथा को कास्ट किया था। अब सामंथा उनकी एक और पिल्म में नजर आने वाली है। उस सीरीज का नाम 'रक्त ब्रह्मांड' है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article