साउथ मूवीज

सामंथा रूथ प्रभु ने तुड़वाई अपनी सगाई की अंगूठी, वेडिंग ड्रेस के बाद अब नागा चैतन्य के प्यार का किया ये हाल

Samantha Ruth Prabhu Change her Wedding Ring: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी सगाई की अंगूठी के साथ बहुत बड़ा बदलाव किया है। एक्ट्रेस ने वेडिंग ड्रेस के बाद अब अपनी डायमंड की रिंग में बदलाव किया है। आइए आपको बताते हैं साउथ एक्ट्रेस ने रिंग के साथ क्या किया

Image

Samantha Ruth Prabhu Change her Wedding Ring

Samantha Ruth Prabhu Change her Wedding Ring: साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) ने करीब 4 साल पहले अपने पति नागा चैतन्य( Naga Chaitanya) से रिश्ता तोड़ दिया था। सामंथा वो एक्ट्रेस थी जो अपनी पति से बेहद प्यार करती थी, लेकिन यह रिश्ता बेहद बुरे दौर पर आकार टूटा। डिवोर्स के कुछ सालों बाद ही सामंथा ने अपनी वेडिंग गाउन को काटकर उसे शॉर्ट ड्रेस में बदल दिया था। अब एक और नई जानकारी हाथ लगी है जिसमें बताया जा रहा है कि सामंथा ने अब अपनी वेडिंग रिंग को भी तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है कि सामंथा ने अपनी शादी की अंगूठी तोड़ दी है।

सूरत के ज्वेलरी डिज़ाइनर ध्रुमित मेरुलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बताया जा रहा है कि सामंथा ने अपनी सगाई की अंगूठी को एक खूबसूरत पेंडेंट में बदल दिया है। धूमित ने वीडियो में बताया है कि सामंथा जिसने अपनी वेडिंग ड्रेस को काटा था अब उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग के साथ भी बदलाव किया है। नागा चैतन्य की दी हुई प्रिन्सेस डायमंड रिंग को उन्होंने गले का हार बना लिया है। इस रिंग को एक्ट्रेस ने पेंडेंट का रूप दिया है। उनकी कई तस्वीरों में देखा गया है कि वह अपनी शादी की अंगूठी को गले में पहने हुए हैं।

बताते चले कि सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) से रिश्ता टूटने के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला ( Sobhita Dhulipala) से शादी कर ली है। कपल की शादी कुछ ही महीनों पहले हुई थी । नागा के परिवार ने धूम-धाम से अपनी दूसरी बहू का स्वागत किया था। दूसरी तरफ सामंथा के फैंस को उनके लिए बुरा भी लगा था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article