Rajinikanth hospitalized: थलाइवा की हेल्थ अपडेट लेने के लिए PM Modi ने लगाया एक्टर की पत्नी लता को कॉल, इस दिन मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Rajinikanth hospitalized: रजनीकांत को पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में पीएम मोदी ने एक्टर के हेल्थ की जानकारी लेने के लिए उनकी पत्नी लता से फोन पर बातचीत की है। हाल ही में तमिलनाडु बीजेपी लीडर के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Rajinikanth hospitalized: सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार को पेट में तेज दर्द होने के कारण चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें रजनीकांत की एक हार्ट सर्जरी (एलेक्टिव सर्जरी ) हुई है। जिसके बाद से फैंस को एक्टर की काफी चिंता लगी है और हर फैन एक्टर की हेल्थ अपडेट जानने के लिए बेताब है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए रजनीकांत की पत्नी लता से फोन पर बात की।

Rajinikanth hospitalized

Rajinikanth hospitalized

हाल ही में तमिलनाडु बीजेपी लीडर के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर इस बात की जानकारी दी है। के. अन्नामलाई ने पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर और पीएम मोदी की एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। लीडर ने पोस्ट में लिखा-पीएम मोदी जी ने कॉल पर रजनीकांत जी की हेल्थ अपडेट लेने के लिए लता रजनीकांत से बात की है। पीएम मोदी जी को रजनीकांत की हेल्थ अपडेट दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री ने एक्टर की जल्द ही रिकवरी की कामना भी की है।

End of Feed