kp choudhary commits suicide: रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के निर्माता केपी चौधरी ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में केपी चौधरी ने अपने सुसाइड करने का कारण बताया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में सन्नाटा छाया हुआ है।
KP Choudhary commits suicide
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केपी चौधरी नहीं चाहते थे, कि उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया जाए। सुसाइड नोट के अनुसार केपी चौधरी कई दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को उत्तरी गोवा में एक किराए के घर में उनका शव मिला। निर्माता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका शव तमिलनाडु में उनकी मां को सौंप दिया जाए। पुलिस ने उनके शव को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया है। उनके परिवार के गोवा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में छानबीन पर पता चला था कि उनके पास सिर्फ टॉलीवुड ही नहीं बल्कि कॉलीवुड में भी क्लाइंट्स थे। केपी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
कितनी हुई थी फिल्म की कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, केपी चौधरी ने गोवा में ओएचएम पब भी खोला था, ऐसा कहा जाता था कि केपी फेमस सेलेब्स को ड्रग्स मुहैया कराते थे। केपी चौधरी साल 2016 में रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म कबाली को प्रोड्यूस किए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
