साउथ मूवीज

लंगड़ाते-लंगड़ाते कार में बैठी Rashmika Mandanna, रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने नहीं की मदद

रश्मिका मंदाना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना वॉकर की मदद से लंगड़ाते-लंगड़ाते कार के पास पहुंच रही हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रश्मिका मंदाना के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी हैं, लेकिन वो एक्ट्रेस की मदद नहीं कर रहे हैं।

Image

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना वॉकर की मदद से लंगड़ाते-लंगड़ाते कार के पास पहुंच रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा को ट्रोल कर रहे हैं और विक्की कौशल की तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रश्मिका मंदाना के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी हैं, लेकिन विजय देवरकोंडा सीधा कार के अंदर चले जाते हैं और रश्मिका लंगड़ाते हुए अपने वॉकर पर आती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी विजय देवरकोंडा को खरी खोटी सुना रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया और विजय को "इंसेंसिटिव" कहा। एक यूजर ने लिखा। "यार उसे कार में बैठने में भी मदद नहीं कर सका? लानत है।"

विक्की कौशल ने की थी मदद

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नजर आ रहा था कि विक्की कौशल रश्मिका मंदाना की मदद कर रहे थे। ये वीडियो छावा के प्रमोशन के दौरान का था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने विक्की कौशल की काफी ज्यादा तारीफ की थी।

रश्मिका ने मागी थी माफी

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में रश्मिका ने रिकवरी में देरी के लिए अपने निर्देशकों से माफी मांगी थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा था- "मेरे निर्देशकों देरी के लिए क्षमा करें... मैं जल्द ही वापस आ जाऊंगी, बस यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे पैर एक्शन के लिए फिट हैं। रश्मिका छावा के अलावा सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भी नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article